Auraiya News: Google Map ने फिर दिखाया गलत रास्ता, डीएम ने खड़ी कराई रास्ता बंद होने की दीवार

Auraiya News: बरेली हादसे के बाद औरैया जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले का निरीक्षण कर निर्माणाधीन पुलों की जानकारी निकाली गई और उनके रास्तों में रास्ता बंद होने की दीवार बनवाई गई है। साथ ही गूगल को मैप में सुधार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Auraiya News: किसी भी स्थान पर जाने के लिए आज के समय में लोग गूगल मैप पर सबसे अधिक भरोसा कर रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि गूगल मैप के जरिए कहीं का भी सफर बिना किसी परेशानी के तय किया जा सकता है। लेकिन साथ ही यह कहना भी गलत नहीं होगा की गूगल मैप पर आंख बंद करके भरोसा करना आपके लिए एक मुसीबत भी बन सकता है। कई बार गूगल मैप बंद इलाकों में भी चालू रास्ता दिखा देता है, जिसके कारण लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। हाल में ही बरेली से इस प्रकार के दो मामले सामने आए, जिसमें जीपीएस की भरोसे यात्रा करते हुए दो कार पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है।

News

Google Map ने फिर दिखाया गलत रास्ता

जिस प्रकार बरेली के अधूरे पुल पर गूगल मैप ने रास्ता दिखाया है, उसी प्रकार औरैया में भी एक निर्माणधीन पुल पर गूगल मैप सुचारू रास्ता दिखा रहा था। बरेली जैसी घटना औरैया में न हो इसे देखते हुए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन एक पुल के रास्ते पर दीवार खड़ी करके रास्ता बंद होने का संकेत दिया गया है, ताकि अनजाने में कोई भी रास्ते का प्रयोग न करें और बरेली जैसे हादसे से बचा सके।

End of Feed