लखनऊ

Gorakhpur Road Accident: गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, तीन बाइक के बीच जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

Gorakhpur Road Accident: गोरखपुर के मोहद्दीपुर बिजली घर के पास तीन बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में पिता और दो बेटियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल बताएं जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Image

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा

Gorakhpur Road Accident: गोरखपुर के मोहद्दीपुर बिजली घर के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब 11:45 बजे मोहद्दीपुर नहर रोड पर हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दो बाइक की टक्कर में 5 लोगों की मौत

पुलिस ने मृतकों की पहचान सूरज, मोनू, विक्रम और विक्रम की बेटी लाडो और परी के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक देर रात बाइक पर सवार मोनू और सूरज नाम के दो युवक मुंडन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर विक्रम अपनी पत्नी और उनके तीन बच्चे के साथ सवार थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विक्रम ने नहर रोड पर जाने के लिए जैसी ही अपनी बाइक मोड़ी उसी दौरान कूड़ाघर की तरफ से आ रहे मोनू और सूरज की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इतना ही नहीं इसी दौरान एक तीसरी बाइक की भी इनसे टक्कर हो गई। हादसे में विक्रम की पत्नी, पांच साल का बेटा और एक अन्य शख्स घायल हो गए। इन तीनों को इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक विक्रम एक सफाईकर्मी था और मृतक मोनी एंबुलेंस चालक था। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article