Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां निहाल सिंह की हत्या के आरोप में वांछित आरोपी को पुलिस की टीम ने शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली से घायल आरोपी को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।
मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी
पुलिस के मुताबिक, सात नवंबर को देवरिया के मुसाफ कॉलोनी निवासी निहाल सिंह की जद्दू परसिया गांव के पास आरोपी दीपक मिश्रा ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निहाल सिंह मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शनिवार को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरौली के विशुनपुर मोड़ के पास मिश्रा को रोका जिसके बाद उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में मिश्रा पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक बंदूक बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दीपक मिश्रा इस मामले में अंतिम संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि आरोपी का उपचार किया जा रहा है और कानूनी कार्यवाही जारी है।
(इनपुट - भाषा)
