मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में सोने और चांदी के दामों में आज हल्की गिरावट आई है। सोमवार को सुबह 11 बजकर 30 मिनट के करीब 24 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपये दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 65,450 रुपये रहा। 18 कैरेट सोने का भाव 53,550 रुपये दर्ज किया गया है। पिछले दिन 24 कैरेट सोने का दाम 71,590 रुपये था। जिसमें आज 190 रुपये की कमी आई है। वहीं पिछले हफ्ते 2 सितंबर को 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 71,720 रुपये का था। यह डाटा bullions.co.in की वेबसाइट से लिया गया है। सोने-चांदी के ये दाम सुबह से शाम तक उतार-चढ़ाव के साथ खत्म होंगे।
मुंबई में सोने की प्रति ग्राम की कीमत
- 24 कैरेट सोने की कीमत 7,140 रुपये प्रति ग्राम
- 22 कैरेट सोने की कीमत 6,545 रुपये प्रति ग्राम
मुंबई में चांदी का भाव
सोने के साथ ही आज चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। मुंबई में सोमवार को चांदी के रेट में 470 रुपये की कमी दर्ज की गई है। आज चांदी का रेट 82,130 रुपये रहा। वहीं पिछले दिन चांदी का भाव 82,600 रुपये था। पिछले हफ्ते 2 सितंबर को चांदी का दाम 84,250 रुपये था। जिसकी तुलना में आज 2,120 रुपये की गिरावट आई है। आइए देश के अन्य शहरों में सोने-चांदी का रेट जानें।
अन्य शहरों में सोने का दाम
| शहर | सोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम) | सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम) | पिछले दिन सोने का दाम |
| मुंबई | 71,400 | 65,450 | 71,590 |
| दिल्ली | 71,300 | 65,358 | 71,470 |
| कोलकाता | 71,330 | 65,386 | 71,500 |
| चेन्नई | 71,640 | 65,670 | 71,800 |
| बेंगलुरु | 71,480 | 65,523 | 71,650 |
अन्य शहरों में चांदी का रेट
| शहर | चांदी के दाम प्रति 1 किलो | पिछले दिन चांदी का दाम |
| मुंबई | 82,130 | 82,600 |
| दिल्ली | 82,100 | 82,460 |
| कोलकाता | 82,060 | 82,500 |
| चेन्नई | 82,410 | 82,850 |
| बेंगलुरु | 82,240 | 82,670 |
