मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 03 Sept-24: सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, जानें आज कितना है रेट

Gold Price Today in Mumbai, ( 03 Sept-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: सोने और चांदी के रेट में आज भी गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को मुंबई में सोने और चांदी का भाव क्या है?

Image

मुंबई में सोने का रेट

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): सोने और चांदी के रेट में लगातार गिरावट जारी है। आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भी सोने-चांदी के भाव हल्के नीचे लुढ़के हैं। मंगलवार को मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 71,630 रुपये रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 65,661 रुपये दर्ज हुआ। 18 कैरेट सोने का रेट 53,723 रुपये रहा। एक दिन पहले सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 71,720 रुपये दर्ज हुआ था। जिसमें आज 90 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। वहीं एक हफ्ते पहले 27 अगस्त को सोने का रेट 72,220 रुपये था। यह डाटा bullions.co.in से सुबह 10:30 बजे दर्ज किया गया है।

मुंबई में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,163 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 6,566 रुपये प्रति ग्राम

मुंबई में आज क्या है चांदी का रेट

आज चांदी की चमक भी थोड़ी फीकी पड़ी है। मंगलवार को मुंबई में चांदी का रेट 84,020 रुपये दर्ज हुआ। यह रेट सोमवार को 84,250 रुपये था। जिसमें आज 230 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले हफ्ते 27 अगस्त को चांदी का भाव 85,970 रुपये था। जिसकी तुलना में आज चांदी का रेट 1950 रुपये कम है। आइए देश के अन्य शहरों के सोने और चांदी के भाव के बारे में जानते हैं।

अन्य शहरों में सोने का भाव

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
मुंबई71,64065,67071,720
दिल्ली71,52065,56071,600
कोलकाता71,54065,57871,630
चेन्नई71,85065,86371,930
बेंगलुरु71,69065,71671,780

अन्य शहरों में चांदी का दाम

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
मुंबई84,02084,250
दिल्ली83,88084,110
कोलकाता83,90084,140
चेन्नई84,26084,500
बेंगलुरु84,08084,320
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें