लखनऊ

Gold Price Today in Lucknow, 28-Aug-24, आज का सोने का भाव: लखनऊ में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट

Gold Price Today in Lucknow, ( 28-Aug-24), लखनऊ में आज का सोने का भाव: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि आज सोने और चांदी का क्या भाव है और पिछले एक सप्ताह में इसमें कितना बदलाव आया है?

Image

लखनऊ में सोने का भाव

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में 24 कैरेट सोने का दाम 71,930 रुपये पहुंचा
  • सोने के दाम में आज 0.43 फीसदी की गिरावट
  • आज चांदी के दाम 84,700 रुपये प्रति किलो

लखनऊ में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Lucknow): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भारत के बड़े शहरों में से एक है। यह शहर सोने के कारोबार के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। लोग सोने-चांदी के ज्वैलरी बनवाने के लिए इसकी कीमतों पर नजर रखते हैं। लखनऊ में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि लखनऊ में आज गोल्ड और सिल्वर का क्या रेट है? साथ ही यूपी के अन्य प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के दाम के बारे में जानिए।

लखनऊ में आज सोने का भाव

बुलियन की वेबसाइट के अनुसार लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट सोने का दाम 71,930 रुपये तक पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 65,936 रुपये और 18 कैरेट सोने का दाम 53,948 रुपये है। मंगलवार को शहर में 24 कैरेट सोने का दाम 72,240 रुपये था। जिसमें आज 0.43 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले सप्ताह 21 अगस्त को लखनऊ में 10 ग्राम सोने का दाम 71,900 रुपये था। एक महीना पहले 29 जुलाई को शहर में 10 ग्राम सोने का दाम 68,460 रुपये था।

लखनऊ में आज चांदी काम दाम

चांदी के दामों की बात करें तो आज लखनऊ में चांदी के दाम 84,700 रुपये हैं। कल यानी 27 अगस्त को चांदी के भाव 85,990 रुपये प्रति किलो था। जिसमें आज 1.50 फीसदी की गिरावट हुई है। वहीं पिछले सप्ताह 21 अगस्त को शहर में चांदी का भाव 85,170 रुपये प्रति किलो था। पिछले महीने 29 जुलाई को लखनऊ में चांदी का दाम 81,290 रुपये प्रति किलो दर्ज हुआ था।

यूपी के अन्य शहरों में सोने-चांदी का दाम

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलो
लखनऊ71,92065,936लखनऊ84,750
कानपुर71,94065,954कानपुर84,770
आगरा71,93065,963आगरा84,730
नोएडा71,93065,963नोएडा84,730
गाजियाबाद71,93065,963गाजियाबाद84,730
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article