लखनऊ

Farrukhabad: घर में चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Farrukhabad Cylinder Caught Fire: फर्रुखाबाद में मंगलवार सुबह एक घर में चाय बनाते समय रसोई गैस के सिलेंडर में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और घर के बाकी सामान को भी चपेट में ले लिया। घरेलू सामान बचाने की कोशिश में 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image

सांकेतिक फोटो

Farrukhabad Cylinder Caught Fire: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें चार महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से जलकर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि किचन में चाय बनाते समय रसोई गैस के सिलेंडर में आग लगने से यह हादसा हुआ। जिसमें घर में रखा सामान भी जल गया है।

माचिस जलाते ही सिलेंडर ने पकड़ी आग

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि थाना कमालगंज क्षेत्र के अंतर्गत टांडा बहरामपुर गांव में रहने वाले शैतान सिंह के घर में आज सुबह यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह चाय बनाने के लिए जब घर की महिला ने माचिस जलाई तो गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली जो फैलती चली गई और घर में रखा घरेलू सामान भी जल गया।

सामान निकालने की कोशिश में झुलसे लोग

पुलिस ने बताया कि इस दौरान घरेलू सामान निकालने की कोशिश कर रही चार महिलाएं और एक पुरुष आग में जलकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article