मोबाइल के लिए डिलीवरी बॉय की हत्या, Flipkart में बैग भरकर शव को नहर में फेंका, एक आरोपी गिरफ्तार

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में मोबाइल की डिलीवरी करने गए फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश की जा रही है।

Lucknow News: लखनऊ के थाना चिनहट 24 सितंबर फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय के लापता होने का मामला दर्ज करवाया गया है। बताया गया था कि डिलीवरी बॉय भरत कुमार डिलीवरी के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद से वह लापता है। इस मामले की जांच पुलिस थाना स्तर पर कर रही थी। लेकिन अब कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है। लापता भरत कुमार की हत्या की बात सामने आई है। डीसीपी पूर्वी लखनऊ शशांक सिंह द्वारा डिलीवरी बॉय की हत्या को लेकर एक बड़ा और हैरान कर देने वाला खुलासा किया गया है।

Lucknow Police

मोबाइल के लिए डिलीवरी बॉय की हत्या

डिलीवरी बॉय की हत्या

भरत कुमार की गुमशुदगी की जांच कर रही पुलिस ने कुछ संदिग्ध डिलीवरी बॉय को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दो लोगों ने कैश ऑन डिलीवरी पर वीवो वी 40 और गूगल पिक्सल के दो मोबाइल फोन मंगवाए थे। डिलीवरी बॉय भरत उन्हीं मोबाइल फोन की डिलीवरी करने के लिए गया था। मोबाइल की कीमत 90 हजार रुपये थी। मोबाइल के पैसे न देने पड़े इसलिए आरोपियों ने उसे घर के एक कमरे में बुलाया और लैपटॉप चार्जर की तार से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों की पहचान की है। एक का नाम गजानंद है और दूसरे का नाम आकाश बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। आकाश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि भरत कुमार की बॉडी को फ्लिपकार्ट के बैग डालकर माती इलाके की इंदिरानगर में फेंका था।

End of Feed