आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, धू-धूकर जली यात्रियों से भरी बस, एक यात्री की जलकर मौत

Firozabad Road Accident: महाकुंभ में स्नान करने के बाद वापस लौट रहे राजस्थान के नागौर जिले के निवासियों से भरी बस में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है, वहीं 52 यात्री सकुशल बताएं जा रहे हैं।

Firozabad Road Accident: महाकुंभ में स्नान करने के बाद प्रयागराज से लौट रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। बस से आग की लपटे निकलती देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और सभी अपनी जान बचाने के लिए बस से बाहर निकलने लगे। इस घटना के दौरान बस में 53 यात्री सवार थे। 52 यात्रियों को सकुशल बहार निकल गए, लेकिन हादसे में एक यात्री जलकर मौत हो गई।

Accident News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग

धू-धू करके जली बस

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद सदर तहसील के उपजिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में 53 लोग सवार थे, जिसमें से 52 यात्री सकुशल बाहर आ गए। लेकिन एक यात्री की मौत हो गई।

End of Feed