लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में दिन के साथ बढ़ा रात का तापमान, गर्मी से राहत देने बारिश जल्द देगी दस्तक

UP Weather Today: यूपी में मौसम की चाल अजब-गजब बनी हुई है। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है को रात में मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान के बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही बारिश होने के भी आसार जताए हैं।

Image

यूपी में दिन के साथ बढ़ा रात का तापमान

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। बीते कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में कमी आई थी। लेकिन हवाओं में कमी आने से वापस तापमान बढ़ने लगा है। दिन और रात के तापमान में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण लोगों को सर्दियों के महीने में गर्मी का एहसास होने लगा है। फरवरी वैसे तो ठंड का महीना है, लेकिन इस बार सर्दियों ने समय से कुछ पहले ही विदाई ले ली है। अब यहां मार्च जैसी गर्मी हो रही है। दिन के समय धूप चुभने लगी है और लोगों को पसीने आने शुरू हो गए हैं। बढ़ते तापमान से राहत देने के लिए जल्द ही यूपी में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

यूपी में बढ़ा तापमान

हवाओं में कमी आने से प्रदेश के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार को प्रदेश का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यूपी के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 28 के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 11 के बीच बना हुआ है। बीते दिनों पछुआ हवाओं के कारण ठंड का एहसास हो रहा था, लेकिन कमी आने से अब गर्मी बढ़ने लगी है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज, 16 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों का ही मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी का एहसास होगा। शाम होते-होते गर्मी का एहसास कम होगा। सुबह के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में छिछला कोहरा देखा गया। लेकिन धूप निकलने से मौसम साफ बना हुआ है।

यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में 20 से 21 फरवरी तक एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बताया जा रहा है कि 19 फरवरी की रात को प्रदेश के तापमान में वृद्धि होगी। 20 और 21 फरवरी को हुई हल्की बारिश से तापमान में कमी आने की भी संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article