20 हजार में 2 साल के बेटे का सौदा, फिर अस्पताल से पत्नी और नवजात को लाया घर; दिल दहला देगी लाचारी

यूपी के कुशीनगर में नवजात और पत्नी को अस्पताल से घर लाने के लिए अपने दो साल के बेटे का 20 हजार में सौदा कर दिया। घर पहुंचने पर पत्नी ने जब बेटे को तलाशना शुरू किया तो सच्चाई सामने आई, जानें क्या है मामला-

Kushinagar News: यूपी के जनपद कुशीनगर से एक खबर सामने आई है, जहां इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। यहां बरवापट्टी क्षेत्र में एक गांव के गरीब को अस्पताल से पत्नी और नवजात को घर लाने के लिए अपना दो साल का बेटा का सौदा करना पड़ा। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में नॉर्मल प्रसव के बाद संचालक ने चार हजार रुपए मांगे। तत्काल रुपए नहीं मिलने पर महिला और नवजात को रोक लिया गया। बेबस पिता ने नवजात और पत्नी को अस्पताल से घर लाने के लिए अपने दो साल के बेटे का 20 हजार में सौदा कर दिया। घर पहुंचने पर पत्नी ने जब बेटे को तलाशना शुरू किया तो पति की आंखें छलक उठीं और पूरी बात बताई।

Kushinagar

पिता ने 20 हजार में किया 2 साल के मासूम का सौदा

20 हजार में बेटे का सौदा

End of Feed