लखनऊ

यूपी में SP नेता वीरेंद्र बहादुर पाल पर रेप का मामला दर्ज, महिला ने लगाया ब्लैकमेल कर बलात्कार का आरोप

मई बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ एक मामला सामने आया है। सपा नेता पर महिला सहयोगी ने रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो बनाकर पिछले एक साल से उसका रेप किया जा रहा है-

Image

सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल

Photo : Twitter

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के एक और नेता पर रेपा का आरोप लगाया गया है। प्रदेश और मई बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ का मामला सामने आया है, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईर दर्ज की गई है। सपा नेता पर महिला सहयोगी ने रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके वीडियो बनाया गया है और पिछले एक साल से रेप किया जा रहा है। शिकायत में महिला ने रेप और मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

सहयोगी महिला ने लगाया आरोप

आज तक के एक रिपोर्ट के अनुसार रेप के मामले में मऊ बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके बीरेंद्र बहादुर पाल पर रेप का आरोप लगाया गया है। आरोप उनकी दो सहयोगी महिला ने लगाया है। जिसके बाद धारा 115(2), 351(2), 352, 123 और 64(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि सपा नेता ने पिछले साल से फोटो और वीडियो बनाकर उसके साथ रेप किया है।

रेप और मारमीट का मामला दर्ज

इस मामले में मऊ के सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि एक पीड़िता ने वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में रेप और मारमीट के मामले में तहरीर की थी। जिसे लेकर बीते 7 सितंबर को केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में महिला ने कहा है कि आरोपी पेशे से अधिवक्ता है। पीड़िता का आरोप है कि बीते 6 सितंबर को उसके चैंमर में आकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की है और पुराने मसलों को न उठाने के लिए धमकियां भी दी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article