Temples to Visit in Lucknow: नवाबों के शहर लखनऊ में हैं ये विख्यात मंदिर, वेंकटेश्वर में दिखती है दक्षिण की झलक

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 28, 2022, 01:35 PM IST

Famous Temple to Visit in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। यह अवधी संस्कृति, स्वादिष्ट कबाब, बिरयानी और इमामबाड़े के लिए मशहूर है, लेकिन यहां कई एतिहासिक और प्राचीन मंदिर है जहां हजारों लोग रोज दर्शन को पहुंचते हैं।

Temples to Visit in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। राजनीति का केंद्र यह शहर अवधी संस्कृति, स्वादिष्ट कबाब, बिरयानी और इमामबाड़े के लिए मशहूर है, लेकिन यहां कई एतिहासिक और प्राचीन मंदिर है जहां हजारों लोग रोज दर्शन को पहुंचते हैं। आज हम आपको इन्हीं प्रख्यात और विख्यात मंदिरों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं ताकि आप अगली बार लखनऊ जाएं तो इन मंदिरों के दर्शन करें।

Temples to Visit in Lucknow: नवाबों के शहर लखनऊ में हैं ये विख्यात मंदिर, वेंकटेश्वर में दिखती है दक्षिण की झलक

श्री वेंकटेश्वर मंदिर

भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर 27000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इस मंदिर के अंदर भगवान विष्णु के अलावा नौ ग्रहों की मूर्तियां भी हैं। इस मंदिर में दक्षिण भारत के मंदिरों की शैली नजर आती है। इस मंदिर की खूबसूरती उत्तर भारत में स्थित सभी मंदिरों से बिल्कुल अलग है।

End of Feed