लखनऊ

लखनऊ में चाय के शौकीनों का फेवरेट स्पॉट है ये कैफे, सुबह से शाम तक लगता है लोगों का जमावड़ा

लखनऊ में अगर आप किसी अच्छे कैफे की तलाश में हैं, तो आपकी तलाश खत्म होगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के मामले में ये कैफे एक शानदार विकल्प है। इस कैफे का नाम है मोसासा कैफे। आइए जानते हैं इस चाय और स्नैक्स के लिए इस परफेक्ट कैफे के बारे में।

Image

लखनऊ का मोसासा कैफे

Famous Tea Point In Lucknow: चाय पसंद करते हैं और लखनऊ में रहते हैं तो आपके लिए सोने पर सुहागा वाली बात है। जानते हैं क्यों? क्योंकि, लखनऊ के गोमती नगर में एक ऐसा कैफे है, जो अपनी सुंदरता और शांतिपूर्ण माहौल के लिए जाना जाता है। चाय तो यहां शानदार मिलती ही है,साथ ही मिलता है शानदार खाना भी। हम बात कर रहे हैं मोसासा कैफे के बारे में। आइए लगाते हैं इस कैफे का एक चक्कर।

चाय के साथ मिलते हैं कई स्नैक्स

स्थानीय लोगों की मानें तो जो एकबार मोसासा कैफे आ गया, वो बार-बार आता है। खास तौर पर चाय के शौकीन यहां का चक्कर लगाते दिख ही जाते हैं। इस कैफे में आपको न सिर्फ टेस्टी बन मक्खन और चाय मिलती, बल्कि कई और स्नैक्स भी मिलते हैं। रविवार को यहां लोगों की खासी भीड़ लगती है।

हमेशा लगी रहती है भीड़

मोसासा कैफे अपने सीटों के लिए भी खास तौर पर जाना जाता है। कैफे के बाहर ही बैठने की व्यवस्था है, जहां कभी भी जाएं लोगों की भीड़ दिख ही जाएगी। इसके बावजूद यहां न लोगों का आना कम होता है, ना ही इसकी लोकप्रियता। शानदार चाय और स्वादिष्ट स्नैक्स अक्सर लोगों को अपनी ओर खींचते रहते हैं।

कपल्स की फेवरेट

जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर एक के पास स्थित यह पार्क कपल्स में भी पॉपुलर है। इसके बैठने की सुंदर व्यवस्था इसे परफेक्ट डेटिंग स्पॉट बनाती है। कपल्स यहां बैठकर काफी देर तक स्वादिष्ट खानों लुत्फ उठाते हैं। कपल्स के अलावा भी ये उन लोगों के लिए भी माकूल जगह जो चाय के साथ सुकून की तलाश में हैं।

हर पसंद के लोगों के लिए माकूल

जो चाय नहीं पीना चाहते वो भी इस जगह पर बाकी स्नैक्स खा सकते हैं। यहां के खास नूडल्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास होने के कारण इस कैफे में हर आयु वर्ग के लोग आते हैं और खुश होकर लौटते हैं। स्टूडेंट्स से लेकर गृहणियों तक सभी यहां आते हैं और मोसासा कैफे से संतुष्ट होकर लौटते हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article