इटावा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 40 लोग घायल

Etawah Road Accident: इटावा में दिल्ली के प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रही यात्रियों से भरी बस हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 40 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Etawah Road Accident: इटावा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्री घायल हो गए। इस हादसे में 40 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। एक अधिकारी के अनुसार, घायलों में 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई अस्पताल में रेफर किया गया है।

महाकुंभ जा रही बस की ट्रक से टक्कर

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात (5 फरवरी 2025) करीब 9:30 बजे यात्रियों से भरी एक बस दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ मेले के लिए जा रही थी। तभी जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेवा नेशनल हाईवे पर बस अचानक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इन दोनों के बीच की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान बस में 56 लोग सवार थे, जिसमें से 40 लोगों घायल हो गए। इसमें 4 लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। इस दौरान गंभीर रूप से घायल 4 लोगों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत सैफई पीजीआई अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

End of Feed