लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में फिर शुरू हुआ ठंड का दौर, पछुआ हवाओं से लुढ़का पारा, जानें आज मौसम का हाल

UP Weather Today: यूपी में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने लगी है। पछुआ हवाओं के चलने से तापमान में कमी आई है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के तापमान में कमी आने की संभावना है।

Image

यूपी में फिर शुरू हुआ ठंड का दौर

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। एक तरफ धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस हो रही है। बीते दिनों प्रदेश में लोगों को गर्मी का एहसास होने से लगा की अब सर्दियों की विदाई का समय आ गया। लेकिन गुरुवार को पछुआ हवाओं से तापमान में कमी दर्ज की गई और धूप की गुनगुनाहट पर भी इसका असर देखने को मिला। मौसमी गतिविधियों में हो रहे उतार-चढ़ाव से मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कभी ठंड तो कभी गर्मी का लोगों के स्वास्थ्य पर असर हो रहा है। बदलते इस मौसम में खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बता दें कि पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकतर इलाकों में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हुई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

उत्तर प्रदेश में मौसमी का हाल

यूपी में ठंड का दौर अभी जारी है। बीते दिनों ठंड से मिली राहत के बाद अब फिर एक बार लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहले ही प्रदेश में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। दिन में खिली धूप का असर भी कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 7 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और कमी दर्ज की जाएगी। बता दें कि आज यूपी में कहीं भी कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसका अर्थ यह है कि आज मौसम साफ बना रहेगा।

फिर बढ़ेगा तापमान

शुक्रवार को पछुआ हवाओं से तापमान में कमी आएगी। लेकिन शनिवार को पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने लगेगी, जिससे तापमान फिर एक बार बढ़ाना शुरू होगा और लोगों को गर्मी का एहसास होगा। ठंड में कमी आनी शुरू होगी।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में 8 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 9 फरवरी से 12 फरवरी तक यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिन चढ़ने के साथ कोहरे में कमी आएगी। इस दौरान हवाएं चलने से तापमान में कमी आएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article