लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ के इन इलाकों में बदला रहेगा ट्रैफिक, साथ ही होगी बिजली की कटौती

लखनऊ के कुछ इलाकों में आज बिजली बाधित रहने वाली है और कुछ इलाकों में यातायात भी बदला मिलेगा। दिक्कतों से बचने के लिए अपने कामों को पहले से इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्थाएं रखी हैं, जिनके जरिए आप ताजा जानकारी ले सकते हैं।

Image

कई इलाकों में होगी बिजली की कटौती और बदलेगा ट्रैफिक

Photo : Times Now Digital

Lucknow Traffic And Electricity Update: शनिवार, 10 मई को लखनऊ से जुड़ी कुछ सूचनाएं हैं। आज शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती होने वाली है और रेलवे ओवर ब्रिज बनने के चलते मोहनलालगंज से गोसाईंगंज जाने वाला ट्रैफिक भी बाधित रहेगा। तो आइए जानते हैं किन इलाकों के बारे में और इससे जुड़ी अपडेट्स कैसे ली जा सकती है।

इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

राजाजीपुरम में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली नहीं आएगी। सेक्टर-11, 12, मोहनभोग चौराहा, ई ब्लॉक, बिस्मिल पार्क, शक्ति चौराहा, अशोक नगर, शिवाजीपुरम, आनंद विहार, खिन्नी चौराहा, सरीपुरा, शीला गार्डेन, मुन्नी विहार, चंद्रिका विहार, अशोक बिहार, कनक सिटी, मानस बिहार, गुलशन इम्तियाज कॉलोनी, आस्था सिटी में भी इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

अलीगंज क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे सेक्टर O, N, P, Q, D, C, H, चौधरी टोला, बनारसी टोला और आसपास के क्षेत्र में बिजली नहीं आएगी।

बिजली से जुड़े अपडेट के लिए यहां संपर्क करें

बिजली संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए 1912 पर कॉल करें। लखनऊ समेत मध्यांचल से जुड़ी सहायता के लिए 18001800440 डायल किया जा सकता है।

इन इलाकों का ट्रैफिक बाधित

गोसाईंगंज-बनी-मोहान मार्ग (एनएच-136) पर अनूपगंज में पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग संख्या-188 पर 4 लेन रेल ओवर ब्रिज बनाने का काम किया जाना है। जिसके चलते 1 मार्च से दिनांक 31 अगस्त तक मोहनलालगंज से गोसाईंगंज जाने वाला ट्रैफिक मोहनलालगंज गोसाईंगंज रास्ते पर नहीं जा सकेगा। ये ट्रैफिक मोहनलालगंज से किसान पथ होते हुए कबीरपुर से गोसाईंगंज होकर आवाजाही कर सकेगा।

कैसे लें अपडेट

यातायात नियमों, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों की जानकारी, ट्रैफिक अपडेट और बाकी परिवहन सेवाओं के लिए यह चैटबॉट आपकी मदद करेगा। इससे जुड़ने के लिए 8005441222 नंबर पर 'Hi' भेजें।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article