सहारनपुर से झांसी और नोएडा से बलिया तक बिजली संकट, तीन दिन से हड़ताल पर बिजली कर्मचारी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 19, 2023, 11:02 AM IST

up elecrticity strike latest news: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से य़ूपी के जिले बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। यूपी सरकार के मुताबिक हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई के साथ ही बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित करने की दिशा में काम हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में घोर बिजली संकट, सभी जिलों पर असर
  • बिजली उत्पादन पर भी असर, करीब 17 फीसद की कमी
  • सरकार और हड़ताली कर्मचारियों में नहीं बनी बात

up elecrticity strike latest news: यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का आज तीसरा दिन है और उसका असर नजर भी आ रहा है। पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक के जितने जिले हैं बिजली संकट का सामना कर रहे हैं हालांकि सरकार की तरफ से कार्रवाई भी की जा रही है। छोटी कॉलोनी हो या बड़ी, छोटे कस्बे हों या बड़े कस्बे बिजली कटौती से लोग दो चार हो रहे हैं। कुछ जगहों पर जलसंकट भी है। नोएडा के कुछ इलाकों में लोगों ने कहा कि करीब चार घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा वहीं गाजियाबाद के लोग भी परेशान रहे। बात अगर गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़ मऊ और बलिया की करें तो तस्वीर अलग नहीं है। वही हाल आगरा, मथुरा, झांसी और मेरठ का है।

up electricity

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारी हड़ताल पर

वार्ता रही नाकाम

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति (vksss) के बीच शनिवार की देर रात तक चली बातचीत बिना किसी निष्कर्ष के खत्म हो गई। उधर, बिजली कर्मचारियों की 72 घंटे की जारी हड़ताल के कारण राज्य के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।राज्य सरकार ने वीकेएसएसएस के संयोजक शैलेंद्र दुबे समेत 22 हड़ताली इंजीनियरों के खिलाफ आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

End of Feed