Lucknow News: प्रदेश को मेगा टेक्सटाइल पार्क की सौगात मिलने के बाद अब यूपी को देश के वस्त्रोद्योग का सबसे बड़ा हब बनाने को लेकर योगी सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अंतिम रूप इसलिए क्योंकि प्रदेश सरकार ने इस मेगा टेक्सटाइल हब के लिए ज्यादातर जरूरी तैयारियों को पहले ही तय करते हुए कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया था। अब जबकि मोदी सरकार से इसे लेकर मंजूरी मिल गई है तब यूपी के पहले मेगा टेक्सटाइल पार्क को जल्द से जल्द तैयार कराने की कवायद तेज हो गयी है। लखनऊ और हरदोई के बीच 1162 एकड़ (लखनऊ में 903.07 एकड़, हरदोई में 259.09 एकड़) में बनने जा रहे मेगा टेक्सटाइल पार्क को संत कबीर पीएम मित्र टेक्सटाइल एंड अपैरल पार्क लिमिटेड के नाम से जाना जाएगा।
लखनऊ
लखनऊ का यह गांव बनेगा वस्त्र उद्योग का पावर स्टेशन, 1162 एकड़ में डेवलप होगा मेगा टेक्सटाइल पार्क
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 20, 2023, 12:15 PM IST
लखनऊ के मलीहाबाद तहसील का अटारी गांव उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में चलने वाले वस्त्र उद्योग का मुख्य केंद्र बनेगा। इस परियोजना को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है।
लखनऊ के अटारी गांव में बनेगा मेगा टेक्सटाइल पार्क (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Photo : iStock
