Barabanki Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। महिला घर में सो रही थी, इसी दौरान गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। सुबह देर तक दरवाजा अंदर से बंद रहने के कारण पड़ोसियों को शक हुआ। जब गांव के लोग घर के अंदर दाखिल हुए, तो अंदर महिला का शव चारपाई से बंधा मिला। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फाइल फोटो
घर में अकेले रहती थी महिला
यह घटना बारबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चंदूरा गांव की है। मृतक महिला की पहचान 75 वर्षीय कंचाना देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कंचाना के पति अवध बिहार की 15 साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह घर में अकेले रह रही थी। वह मेहनत-मजदूरी करके अपनी जीवन बिता रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि उसके तीन बेटे सुरेश, अशोक और नान्ह हैं। तीनों बेटे लखनऊ में रहते है और मजदूरी करते हैं।
ये भी पढ़ें - 'देश का बहुत बड़ा तबका आपको प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है', जानें योगी आदित्यनाथ का जवाब
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
गांव के लोगों को जब कंचाना की हत्या का पता चला, तो उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी जगत कनौजिया मौके पर घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
