लखनऊ

Hardoi Accident: पीएनजी गैस टैंकर और डंपर की जोरदार टक्कर, गैस रिसाव के चलते हाईवे बंद

Hardoi Road Accident: हरदोई में डंपर और पीएनजी गैंस टैंकर में टक्कर के कारण गैस लीक होने लगी। इस हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। गैस रिसाव के कारण हाईवे को भी कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया।

Image

हरदोई में भीषण हादसा

Hardoi Road Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में डंपर और पीएनजी गैस टैंकर की भीषण टक्कर हुई, जिसके बाद गैस लीक होने लगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईवे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से टैंकर के चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

मामला हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे का है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात सदरपुर के पास एक डंपर और पीएनजी गैस सिलेंडर से भरे टैंकर के बीच टक्कर हुई थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखे सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही बिलग्राम और माधोगंज पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे को तुरंत ही बंद कर दिया गया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। फायर ब्रिगेड और गैस कंपनी को भी सूचित किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें गैस रिसाव को रोकने और हालात को नियंत्रित करने में जुटी हैं।

गैस रिसाव काबू में किया गया

गैस लीक के कारण कटरा-बिल्हौर हाईवे पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया था। दमकल विभाग और गैस कंपनी की टीमों ने मौके पर गैस रिसाव को काबू में कर लिया। कुछ घंटों के बाद हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article