सुल्तानपुर में कोहरा का कहर, बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत और तीन घायल

Sultanpur Accident News: यूपी के सुल्तानपुर में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था। इस दौरान एक रोडवेज बस ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से टकरा गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Sultanpur Accident News: उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह रोडवेज की एक बस ओवरटेक करते हुए घने कोहरे के कारण ट्रक से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में बस ऑपरेटर की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में लिया।

Accident News

सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा

कोहरे के कारण बस और ट्रक की टक्कर

पुलिस ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना बलिया-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर अंतर्गत पडेला के पास हुई। बिजेथुआ धाम से सुबह अयोध्या जाने वाली परिवहन निगम की अनुबंधित बस निकली जिस पर स्टॉफ समेत तीन से चार लोग सवार थे। पडेला के पास बस समानांतर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय घने कोहरे के कारण उससे टकरा गई। कम दृश्यता होने के कारण यह हादसा हो गया।

End of Feed