लखनऊ

Lucknow में लिफ्ट में फंसकर किशोर की मौत, बचाने के बजाय भाग निकला शोरूम स्टाफ

लखनऊ में लिफ्ट में फंसने से किशोर की मौत हो गई। ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित अशोक लीलैंड बिल्डिंग में युवक काम करता था।

Image

लखनऊ में लिफ्ट में फंसने से किशोर की मौत

लखनऊ: राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक शोरूम में बालश्रम कराने का मामला सामने आया है। नाबालिग शोरूम में सफाई का काम करता था। लेकिन, शुक्रवार की शाम सफाई के दौरान लिफ्ट में उसका पैर फंस गया, जिससे किशोर की मौत हो गई। आरोप है कि लिफ्ट में किशोर को फंसा देख साथी मौके से भाग गए, जिससे समय से राहत बचाव कार्य नहीं हो सका।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने मृतक की उम्र 15 वर्ष बताई है। किशोर का नाम शरद राजवंशी है। अशोक लीलैंड की बिल्डिंग में वह काम करता था। वह छोटा हाथी के शोरूम में काम करता था। सुपरवाइजर पर बाल मजदूरी कराने के आरोप के आधार पर कार्रवाई की बात चल रही है। परिवार के मुताबिक सुबह 03 बजे से किशोर लिफ्ट में फंसा हुआ था। लिफ्ट में फंसे होने के बावजूद स्टाफ के लोग मौके से भाग निकले थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article