लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में छाया रहेगा घना कोहरा, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल बेहाल कर देने वाला बना हुआ है। यहां पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन अब पछुआ हवाओं का रुख बदल गया है और कई दिनों बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। इस बीच आज प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Image

यूपी में मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीते दिन दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली है। कई दिनों से प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया जा रहा था। लेकिन बुधवार और गुरुवार को धूप खिलने के बाद आज यानी प्रदेश के मैनपुरी जिले के अलावा किसी भी जिले में कोल्ड डे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बता दें कि पछुआ हवाओं का रुख बदलकर पुरवा हो गया है। पछुआ हवाओं के रुख बदलने और धूप खिली रहने से लोगों को राहत मिल रही है।

बढ़ती ठंड के बीच खांसी, जुखाम और बुखार के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को बाहर जाने से पहले सिर ढकने और ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई है। बारिश से तापमान में और कमी आ सकती है।

यूपी में छाया रहेगा आज घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, ज्योतिबा फुले, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, चित्रकूट, कौशांबी और बांदा में मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, एटा, इवाटा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, उन्नाव, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, फार्रुखाबाद, हापुड़, संभल, बदायूं, महामाया नगर, कांशीराम नगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, औरैया, जालौन, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी और अयोध्या में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार और रविवार को प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी शनिवार को प्रदेश में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, दो दिन की बारिश के बाद 13 जनवरी को फिर तापमान में कमी आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article