Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी डबल डेकर बस, 17 घायल

Kannauj Accident News: लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस कन्नौज में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवाल 17 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kannauj Accident News: कन्नौज से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे के दौरान बस में सवा 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ड़क हादसा बीती रात 1 बजे हुआ। हादसा कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। घायलों की स्थिति देखते हुए सभी को देर रात हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Accident News

कन्नौज में डिवाइडर से टकराकर पलटी डबल डेकर बस

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहले भी कई हादसे

अगस्त महीने के शुरुआत में भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की एक कार से टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेसवे से नीचे गड्ढे में उतर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पिछले महीने यानी जुलाई में एक्सप्रेसवे पर बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की दूध के टैंकर से टक्कर हुई थी। इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हुई थी।

End of Feed