लखनऊ में समझाने के बाद भी गंदगी फैलाई तो होगी कार्रवाई, मार्च में किया जाएगा चालान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 02:33 PM IST

Garbage In Streets: यूपी में एक फरवरी से 31 मार्च तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रार्थना करते हुए लोगों को समझाने का काम किया जाएगा। समझाने के बाद भी अगर लोग नहीं मानेंगे तो गंदगी फैलाने पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। गंदगी फैलाने पर चालान किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) और स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान
  • गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी सरकार
  • यूपी में समझाने के बाद भी गंदगी फैलाई तो किया जाएगा चालान


Garbage In Streets: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं होगी। गंदगी फैलने पर कार्रवाई की जाएगी। एक फरवरी से 31 मार्च तक प्रदेश में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान चलाया जाएगा। दरअसल, यूपी सरकार शहरों को साफ रखने के लिए अब और सख्ती करेगी। 31 मार्च तक इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। तीन चरण में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के पहले चरण में एक से 15 फरवरी तक प्रार्थना करते हुए लोगों को समझाने का काम किया जाएगा। लोगों से कहा जाएगा कि शहर को साफ रखें, इधर-उधर कूड़ा न फेंके, अभियान के दूसरे चरण में 16 से तीन मार्च तक यह जानकारी दी जाएगी कि वे इससे सहमत हैं। जबकि तीसरा चरण चार से 31 मार्च तक चलेगा। इसमें कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया जाएगा।

Lucknow Garbage

गंदगी फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) और स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि सभी घरों से सुबह 10 बजे तक कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो, जिससे लोगों को इधर-उधर कूड़ा फेंकने के लिए मजबूर ना होना पड़े।

End of Feed