Diwali Chhath Puja Festival Trains: दीपावली और छठ पूजा पर होने वाली भीड़-भाड़ के चलते प्राय: लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उत्तर रेलवे प्रशासन ने पांच नवंबर से चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें दिल्ली से बिहार वाया लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए होंगी। कहा जा रहा है कि सभी ट्रेनों का रूट ऐसा रखा गया है जिससे कि वे लखनऊ होकर ही गुजरें। इस बात की जानकारी रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि, पांच नवंबर से अलग-अलग तिथियों में आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
इन ट्रेनों की टाइमिंग
भारतीय रेलवे चलाएगा ट्रेनें। (सांकेतिक फोटो)
हमारी सहयोगी वेबसाइट नवभारत टाइम्स के मुताबिक, 5 से 26 नवंबर के बीच आठ फेरे के लिए 04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं, हर रविवार को दिल्ली से सुबह 8:05 बजे ट्रेन नंबर 04062 चलकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसके बाद वापसी के दौरान छह नवंबर से हर सोमवार सुबह 8 बजे से 04061 बरौनी ट्रेन चलकर अगले दिन सुबह 5:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। चौथी गाड़ी
01676/01675 अपडाउन आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल 6 से 30 नवंबर तक छह फेरे के लिए हर सोमवार को चलेगी। इसके बारे में बताया गया है कि, ये वापसी में 01675 मुजफ्फरपुर से सात से एक दिसंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार को रात 11 बजे चलेगी।
इनका भी शेड्यूल जानें
अधिकारियों के मुताबिक, मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर एसी एक्सप्रेस (05283/05284 अपडाउन) 11 से 18 नवंबर तक हर बुधवार और शनिवार को शाम 6 बजे छह फेरे के लिए चलेगी। ये अगले दिन सुबह 11 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी करते हुए आनन्द विहार टर्मिनल (05284) 12 से 19 नवंबर के बीच चलेगी। वापसी कराने वाली ये ट्रेन हर गुरुवार और रविवार को दोपहर 1:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। माना जा रहा है कि, इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
