लखनऊ

Akhilesh Yadav Poster: लखनऊ में लगे अखिलेश के पोस्‍टर, सपा ने बताया भावी पीएम, BJP बोली- 'क्षमतानुसार देखें सपने'

Akhilesh Yadav Poster in Lucknow: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर पहले भी ऐसे पोस्‍टर लग चुके हैं। इस बार भी एक पोस्‍टर लगाया गया है, जिसमें अखिलेश यादव को भावी पीएम बताया गया है।

Image

लखनऊ में लगे पोस्‍टर। (ANI)

Akhilesh Yadav Poster in Lucknow: समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लखनऊ में पोस्‍टर पॉलिटिक्‍स शुरू कर दी है। इस लकीर को आगे खींचते हुए सपा प्रवक्‍ता ने पोस्‍टर लगवाए हैं, जिसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया है। ये पोस्‍टर लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर लगे हैं। पोस्टर पर पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चांद कहते हैं, 'अखिलेश यादव का जन्मदिन 1 जुलाई को है, लेकिन उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करने के लिए उनके नेता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनका जन्मदिन कई बार मनाते हैं। आज पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता प्रार्थना कर रहे हैं कि अखिलेश यादव देश के पीएम बनें और लोगों की सेवा करें।'

पहले भी लग चुके पोस्‍टर

समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर पहले भी ऐसे पोस्‍टर लग चुके हैं। इस बार भी एक पोस्‍टर लगाया गया है, जिसमें अखिलेश यादव को भावी पीएम बताया गया है। INDI गठबंधन में शामिल होने के बाद ये दूसरा मौका है जब अखिलेश को भावी पीएम बताने वाले पोस्‍टर सुर्खियों में आ गए हैं।

गठबंधन में दरार

बता दें कि, मध्‍य प्रदेश में प्रस्‍तावित विधानसभा चुनावों में कांग्रेस-सपा के बीच तू-तू मैं-मैं का सिलसिला चल रहा है। दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच लखनऊ में लगे ये पोस्‍टर चर्चा का विषय बन गए हैं। वहीं, इन पोस्‍टर को लगाने के पीछे अखिलेश यादव के जन्‍मदिन का हवाला दिया जा रहा है। जबकि सरकारी दस्‍तावेजों के मुत‍ाबिक, उनका जन्‍मदिन एक जुलाई को होता है।

भाजपा ने दी प्रतिक्रिया

राजधानी में लगे पोस्‍टर के संदर्भ में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रतिक्रिया दी।

उन्‍होंने कहा कि, 'समाजवादी पार्टी के लोगों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने से कोई रोक नही सकता है, लेकिन सपने अपनी क्षमता के हिसाब से देखने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्‍व में हमारा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज देश की जनता को मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है। निश्चित तौर पर 2024 के चुनाव में तीसरी बार देश नरेन्‍द्र मोदीजी को प्रधानमंत्री के रूप में चुनेगा।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें