पटना

Patna: मुस्लिम महिलाओं ने बनाया छठ का चूल्हा, इसी मिट्टी के चूल्हे पर तैयार होगा पूजा का प्रसाद

Chhath Puja 2024: पटना में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं छठ पूजा के लिए मिट्टी का चूल्हा बनाती है। जिस पर छठ पूजा का प्रसाद और अन्य पकवान बनाया जाता है। इन चूल्हों को पूरे नियम के साथ बनाया जाता है। पटना में लंबे समय से मुस्लिम महिलाएं मिट्टी का चूल्हा बनाकर छठ पर्व में योगदान देती आ रही हैं।

Image

छठ पूजा

Photo : iStock

Chhath Puja 2024: लोकआस्था के पर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। यह महापर्व चार दिनों तक चलता है जिसको बिहार में धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पर्व की तैयारियों में मुस्लिम महिलाएं भी लंबे समय से अपना योगदान देती आ रही हैं। पटना में छठ का प्रसाद मुस्लिम महिलाओं के बनाए मिट्टी के चूल्हे पर बनता है। पिछले तीन दशकों से पटना में मुस्लिम महिलाएं छठ पर्व के लिए मिट्टी के चूल्हे बना रही हैं। जिस पर छठव्रति प्रसाद के साथ ही अन्य पकवान भी बनाती हैं।

पूरे नियम से बनता है मिट्टी का चूल्हा

पटना के कोतवाली इलाके में वीरचंद्र पटेल पथ पर मुस्लिम समुदाय की महिला छठ पूजा के लिए मिट्टी का चूल्हा बनाते हुए दिखी। इस चूल्हें को बनाने में एक से दो महीने का समय लगता है। मुस्लिम समुदाय की महिलाएं इस चूल्हे को पूरे नियम से बनाती है। इस चूल्हे को पवित्र माना जाता है। जिसपर खरना का प्रसाद और पकवान बनता है। इस चूल्हे में ईंधन के तौर पर लकड़ी का इस्तेमाल होता है।

दुर्गा पूजा से शुरू होता है चूल्हा बनाना

मिट्टी का चूल्हा बनाने वाली दोनों मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने बताया कि हमलोग महापर्व छठ पूजा को लेकर मिट्टी का चूल्हा बनाते हैं। हमारी अम्मी भी कई साल से मिट्टी का चूल्हा बनाती रही हैं। हम लोग ने अम्मी से ही इसे मबनाना सीखा है। उन्होंने बताया कि मिट्टी का चूल्हा बनाने का काम हमल लोग दुर्गा पूजा से ही शुरू कर देते हैं। चूल्हे को बनाने के लिए हम लोग अच्छे से नहा कर तैयार हो जाते है और बिना कुछ खाए हुए मिट्टी का चूल्हा बनाते हैं। हम लोग ने लगभग 150 से 200 पीस चूल्हा बनाए है और इसको बनाने में बहुत मेहनत लगता है। मिट्टी के चूल्हें को हमलोग 50 रुपए से लेकर 100-150 तक में बेचते हैं। वही चूल्हा खरीदने आए एक व्यक्ति ने बताया कि चूल्हा हम यही से खरीदने आते हैं। हर साल यहां से चूल्हा खरीद कर अपना बेचते हैं, आज हम यहां से 51 पीस चूल्हा खरीदने आए हैं और सारा चूल्हा बिक जाता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article