लखनऊ में फैला डेंगू का प्रकोप, तेजी से बढ़ रहे मरीज, 10 दिन में 500 नए केस आए सामने

लखनऊ में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। यहां पिछले 24 घंटे में अलग-अलग इलाकों में 64 नए डेंगू के केस पाए गए हैं। वहीं पिछले 10 दिनों में 522 लोग पॉजिटिव आए हैं। साथ ही लखनऊ में मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले भी बढ़े हैं।

Dengue in Lucknow: लखनऊ में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले 10 दिनों में यहां 500 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 64 नए केस पाए गए हैं। इस तरह अब तक 1492 डेंगू के मरीज लखनऊ में मिल चुके हैं। डेंगू के साथ ही यहां चिकनगुनिया और मलेरिया के मरीज भी बढ़ रहे हैं। डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन भी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बुखार आने पर खुद से दवाई ना लें, बल्की डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें। साथ ही फुल आस्तीन वाले कपड़े पहनें।

dengue mosquito

डेंगू मच्छर (सांकेतिक फोटो)

पिछले 24 घंटे में 64 लोग आए पॉजिटिव

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में रविवार को 64 नए डेंगू के केस पाए गए हैं। सबसे ज्यादा मरीज सिल्वर जुबली इलाके में मिले हैं। यहां 9 नए लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इंदिरानगर और चंदर नगर में 8-8 मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलीगंज में 7, एनके रोड में 7, रेडक्रास में 5, सरोजनीनगर में 5, ऐशबाग में 4, टुडियागंज में 4, गोसाईगंज में 3, मोहनलालगंज में 2, मलिहाबाद में 1 और काकोरी में 1 डेंगू के पीड़ित मिले हैं।

End of Feed