लखनऊ

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन से टकराई कार, 3 लोगों की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल

Mathura Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर आज दर्दनाक कार एक्सीडेंट हो गया। जहां वैगनआर कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। यह कार आगरा से दिल्ली जा रही थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हुए हैं।

Image

मथुरा में भीषण हादसा

Yamuna Expressway Accident: मथुरा में सोमवार तड़के को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार और अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार सवार दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

आगरा से दिल्ली जा रही थी कार

यह हादसा थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेवे के माइल स्टोन 110 में हुआ। जानकारी के अनुसार वैगनआर कार आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अपने आगे चल रहे एक वाहन में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में पांच लोग सवार थे जो बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान नई दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी पंकज वर्मा, बिहार छपरा सारण के रसूलपुर निवासी रोहित और दरभंगा के अरइला निवासी भवेश के तौर पर हुई है। वहीं घायलों में नई दिल्ली के बुराड़ी निवासी निर्मल कुमार और द्वारका मोड़ निवासी अंकित शामिल हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article