यूपी के गोंडा में देर रात मुठभेड़, गोली लगने के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार; अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के गोंडा में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Gonda News: यूपी के गोंडा जिले में थाना कर्नलगंज और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात एक मुठभेड़ में शातिर बदमाश सुनील कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने बीते दिनों जिले के कर्नलगंज और कोतवाली नगर क्षेत्र में महिलाओं का ध्यान बांटकर उनसे सामान चोरी करने की कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

Police line do not cross

सांकेतिक फोटो।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

अधिकारी ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बदमाश कर्नलगंज थाना क्षेत्र में ब्रह्मचारी स्थान के पास मौजूद हैं। एसओजी और कर्नलगंज थाने की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की तो सुनील कश्यप और उसके एक साथी पुलिस पर गोली चलाने लगे। जायसवाल ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में सुनील कश्यप घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

End of Feed