लखनऊ

वंदे भारत के आगे किशोरी ने लगाई छलांग, लोको पायलट ने लगाया ब्रेक.. और फिर

बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर पतुलकी गांव के निकट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे एक किशोरी ने छलांग लगा दी। जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद 5 मिनट तक वंदे भारत ट्रेन को रोका गया। उसके पीछे आ रही सियालदह एक्सप्रेस को भी 15 मिनट के लिए रोका गया।

Image

वंदे भारत ट्रेन

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बारांबकी में दरियाबाद थानाक्षेत्र एक 15 साल की किशोरी ने वंदे भारत के आगे छलांग लगा। लोकोपायलट ने तुरंत ट्रेन का ब्रेक लगाया। लेकिन किशोरी की कटने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को लखनऊ-अयोध्या रेलवे ट्रैक पर पतुलकी गांव के पास हुई।

वंदे भारत और सियालदह एक्सप्रेस रुकी

पुलिस ने बताया कि यह घटना के बाद कुछ देर तक वंदे भारत और सियालदह एक्सप्रेस ट्रेनें रोकनी पड़ीं। मौके पर लोको पायलट ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी, तभी पतुलकी गांव के निकट एक किशोरी ट्रेन के सामने अचानक कूद गई। लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन युवती इंजन के नीचे फंसकर कट चुकी थी।

5 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

युवती की पहचान पतुलकी गांव की निवासी 15 वर्षीय नैंसी पुत्री लवकेश के रूप में हुई। हादसे के बाद वंदे भारत ट्रेन पांच मिनट तक रुकी रही लेकिन मार्ग बाधित होने के कारण पीछे सियालदाह एक्सप्रेस को भी 15 मिनट रोकना पड़ा। दरियाबाद के कोतवाल मनोज सोनकर ने आज बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article