लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार रात सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 350 को पार कर गई, जो इस वर्ष सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ में 11 सहित, राज्य भर में 66 और लोग कोविड पॉजिटीव पाए गए। पिछले 24 घंटे में राज्य में 46 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में प्रमुख केसलोड गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, लखीमपुर खीरी और लखनऊ में है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले
लखनऊ में अलीगंज में एक महिला, चिनहट में दो महिला व दो पुरुष, सरोजिनी नगर में दो महिला व तीन पुरुष व एन.के. सड़क क्षेत्र एक व्यक्ति कोविड पॉजिटीव पाया गया। लखनऊ में अब सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 41 है, जो इस वर्ष सबसे अधिक है।
