लखनऊ

Facebook पर लाइव आकर गोमती नदी में लगा दी छलांग, कहा- कुछ लोग कर रहे हैं परेशान

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 3, 2023, 04:12 PM IST

राहुल नाम के युवक ने फेसबुक लाइव पर आकर कहा कि वह इतना बड़ा कदम इसलिए उठा रहा है, क्योंकि कुछ लोग उसे परेशान कर रहे हैं।

Image

गोमती नदी में कूद गया व्यक्ति

Photo : PTI

Man Jumped into Gomati River: 30 वर्षीय एक व्यक्ति फेसबुक पर लाइव हुआ और फिर गोमती नदी में कूद गया। पुलिस ने कहा कि एसडीआरएफ कर्मियों को लगाया गया है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट आने तक उस व्यक्ति का पता नहीं लगाया जा सका। युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, राहुल ने फेसबुक लाइव पर आकर कहा कि वह इतना बड़ा कदम इसलिए उठा रहा है, क्योंकि कुछ लोग उसे परेशान कर रहे हैं।

घर से सुसाइड नोट बरामद

पुलिस ने उसके घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। गोमती नगर थाना प्रभारी डी.सी. मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो की पहचान टोनी और सुजीत वर्मा के रूप में हुई है। मिश्रा ने कहा, नदी में कूदने से पहले राहुल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसे परेशान कर रहे हैं।

राहुल के फेसबुक लाइव को देखकर उनके परिवार के सदस्य सदमे में चले गए। परिजनों ने बताया कि राहुल पत्नी के साथ बाहर गया हुआ था। बाद में वह उसे घर पर छोड़ गया और यह कहकर चला गया कि वह जल्द लौटेगा। इस बीच राहुल की तलाश फिर से शुरू कर दी गई है।

(IANS Input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article