Bijnor News: भाग रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए नहर में कूदा कांस्टेबल, करंट लगने से हुई मौत

Bijnor News: यूपी के बिजनौर में ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करने वाले बदमाशों पकड़ने के लिए कांस्टेबल नहर में कूदा था। बिजली की खंभे से टूटी तार के नहर में गिरने से नहर में करंट आ गया था, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हो गया।

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भाग रहे अपराधियों को पकड़ने की चक्कर में एक कांस्टेबल की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। बता दें कि बिजनौर के नगीना रोड स्थित गढ़ी चौराहे पर शुक्रवार देर रात कार सवार कुछ अपराधी ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर रहे थे। मारपीट करने की सूचना मिलते ही पीवीआर के कांस्टेबल मनोज और गंगा राम मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख अपराधी वहां से भागने लगे, इसी दौरान नहर में कूदे कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई।

Police.

बिजनौर में भाग रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए नहर में कूदा कांस्टेबल

खंभे से टूटकर नहर में गिरी बिजली की तार

पुलिस को देख उनसे बचने के लिए अपराधी गोली चलाते हुए कार से भाग रहे थे, तभी सलामाबाद-भरैरा के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकराकर नहर में गिर गई। अपराधियों को पकड़ने के लिए दोनों कांस्टेबल भी नहर में कूद गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार की टक्कर से खंभे से तार टूटकर पानी में गिर गया, जिससे नहर में करंट आ गया था। जिस कारण नहर में कूदे कांस्टेबल करंट की चपेट में आए गए।

End of Feed