लखनऊ

कांस्टेबल पिता ने नहीं दी कार की चाबी, गुस्से में नाबालिग बेटे ने उतारा मौत के घाट

Bulandshhar News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 15 साल के नाबालिग बेटे ने कांस्टेबल पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता ने जब कार की चाबी देने से मना कियो तो गुस्से में बेटे ने चाकू से वार कर दिया। जिससे पिता की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

नाबालिग बेटे ने कांस्टेबल पिता के मारा चाकू

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bulandshhar News: यूपी के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 15 साल के नाबालिग बेटे ने अपने हेड कांस्टेबल पिता की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। बेटे द्वारा पिता की हत्या खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के यमुनापुरम कॉलोनी का है। जहां 10वीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने अपने पिता की कार की चाबी ना देने पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आनंद फानन में घायल प्रवीण कुमार को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया, जहां रास्ते में ही प्रवीण कुमार की मौत हो गई।

कांस्टेबल पिता नहीं दी कार की चाबी

जिस समय घटना को अंजाम दिया गया उस समय मृतक की पत्नी और ससुर घर पर मौजूद थे। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के ससुर विशंभर दयाल ने बताया कि घटना के समय वो घर पर ही मौजूद थे। प्रवीन का बेटा प्रवीन से घूमकर आने के लिए कार की चाबी मांग रहा था। प्रवीन मना कर रहे थे ये दो तीन दिन पहले कार लेकर के कही चला गया था और पूरी रात नहीं लौटा। इसीलिए प्रवीण अपने बेटे को कर देने से मना कर रहा था। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में जाकर प्रवीन का बेटा सब्जी काटने वाला चाकू ले आया और प्रवीन के सीने में चाकू मार दिया।

पुलिस हिरासत में नाबालिक हत्यारा बेटा

चाकू सीधा प्रवीन के दिल में जा लगा। इसके बाद प्रवीन जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लिया जा रहा था रास्ते मे उसकी मौत हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वही नाबालिक हत्यारे बेटे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार पावर कारपोरेशन में तैनात थे और कोतवाली देहात क्षेत्र के यमुना पुरम में अपने परिवार के साथ रहते है।

बेटे के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही

मृतक के ससुर विशंभर दयाल ने बताया गया कि पिता पुत्र का विवाद कर की चाबी मांगने को लेकर हुआ था नाबालिक पुत्र अपने पिता प्रवीण कुमार से गाड़ी की चाबी मांग रहा था और प्रवीण कुमार ने कर की चाबी देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, नाबालिक बेटे ने प्रवीण कुमार पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, इसके बाद प्रवीण कुमार को उपचार के लिए हायर सेंटर नोएडा ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में प्रवीण कुमार ने दम तोड़ दिया और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही हत्या बेटे के खिलाफ पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article