दिल्ली

Delhi: महिपालपुर इलाके में मोबाइल शोरूम में चोरी, चंद मिनटों मे ले उड़े 25 लाख के फोन, देखें CCTV वीडियो

दिल्ली के महिलापालपुर में 24 सितंबर को सुबह 4 बजे तीन चोर मोबाइल शोरूम में ताला तोड़कर घुसे। चोरों ने चंद मिनटों में ही 25 लाख से अधिक कीमत के सैकड़ों मोबाइल चुरा लिया और फरार हो गए। शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है।

Image

मोबाइल शोरूम में चोरी

Delhi News: दिल्ली के महिपालपुर इलाके में मोबाइल शोरूम में चोरी की घटना हुई। तीन चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और 25 लाख से अधिक के मोबाइल ले उड़े। चोरों ने महज चार मिनट में ही शोरूम को खाली कर डाला और कार से फरार हो गए। चोरी की घटना का वीडियो शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

लोहे के रॉड से तोड़ा ताला

यह घटना 24 सितंबर के तड़के सुबह 4 बजे की है। महिलापुर इलाके में स्थित इस मोबाइल शोरूम में चार चोर स्विफ्ट कार से आए। उन्होंने लोहे के रॉड से शोरूम के शटर का ताला तोड़ा। जिसके बाद तीन चोर शोरूम में दाखिल हुए। उन्होंने 25 लाख की कीमत के सैकड़ों मोबाइल फोन साफ पर अपना हाथ साफ किया। चोरों ने बोरी में मोबाइल फोन को भरा और फरार हो गए।

इलाके में पहले भी मोबाइल शोरूम में हुई चोरी

रात में इस घटना की किसी को भनक भी नहीं लगी। इन चोरों को पुलिस पेट्रोलिंग का भी डर नहीं लगा। उन्होंने बेखौफ इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिपालपुर इलाके में इससे पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। कुछ दिनों पहले ही इसी इलाके में चोरों ने ठीक इसी तरीके से मोबाइल फोन के कई शोरूम को अपना निशाना बनाया है और वहां से भी लाखों के मोबाइल चोरी करके भाग गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article