Lucknow: लखनऊ में ट्रेन पलटाने का साजिश हुई नाकाम, रेल ट्रैक पर मिला लकड़ी का ढाई फीट लंबा टुकड़ा

Lucknow: लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश करते हुए अज्ञात लोगों ने ट्रेन ट्रैक पर ढाई फीट लंबा और 6 इंच मोटा लकड़ी का टुकड़ा रख दिया था। इसकी सूचना मिलते ही ट्रैक से गुजरने वाली गरीबरथ को रोक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ट्रेन हादसा होने से बचा है। बताया जा रहा है कि रेल ट्रैक पर ढाई फीट लंबा लकड़ी का टुकड़ा रखकर ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई थी। हालांकि यह साजिश नाकाम हो गई। ट्रैक पर लकड़ी का टुकड़ा रखा देख स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी गई और समय रहते ही गरीब रथ को मलिहाबाद स्टेशन पर रोका गया।

ट्रेन ट्रैक पर मिला 6 इंच मोटा लकड़ी का टुकड़ा

बताया जा रहा है कि दिलावर नगर और रहीमाबाद के बीच रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने ढाई फीट लंबा और 6 इंच मोटा लकड़ी का टुकड़ा रख दिया। सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ (05577) सुबह तड़के करीब 2.43 बजे इसी ट्रैक से गुजरने वाली थी। लेकिन ट्रेन के आने से पहले दूसरे ट्रैक से गुजरी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने ट्रैक पर लकड़ी के टुकड़े को देख लिया, जिसकी सूचना रहीमाबाद स्टेशन मास्टर ओम प्रकाश को दी गई।

End of Feed