जनता की समस्याएं नहीं सुलझाने वाले अफसरों पर सीएम योगी की नजरें टेढ़ी, दी सख्त हिदायत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 28, 2023, 03:08 PM IST

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को ऐसे जिलों की लिस्ट बनाने के लिए भी कहा जहां से लोग लगातार समस्याएं लेकर आ रहे हैं।

CM Yogi: जनता की समस्याएं नहीं सुलझाने वाले अफसरों पर सीएम योगी की नजरें टेढ़ी हैं और उन्होंने समस्या के समाधान में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। यूपी मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में 170 लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी से मिलने पहुंचे और समस्याओं को ना सिर्फ सुना बल्कि आला अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को ऐसे जिलों की लिस्ट बनाने के लिए भी कहा जहां से लोग लगातार समस्याएं लेकर आ रहे हैं। उन्होंने थाना, ब्लॉक और तहसील स्तर पर सही ढंग से समस्याओं का निस्तारण ना करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी आलाधिकारियों को निर्देशित किया।

End of Feed