देश

सीमा हैदर ने यूपी सीएम की तारीफ की, कहा- 'मुझे उनसे बहुत उम्मीदें', देखें और क्या कुछ कहा-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 24, 2023, 12:28 AM IST

seema haider praises up cm yogi: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने टाइम्स नाउ नवभारत संग खास बातचीत में यूपी सीएम की तारीफ की और कहा कि मुझे उनसे बहुत उम्मीदें हैं।

Image

सीमा हैदर ने यूपी सीएम की तारीफ की और कहा कि मुझे उनसे बहुत उम्मीदें हैं

सीमा हैदर किसी हाल में पाकिस्तान वापस नहीं लौटना चाहती.. टाइम्स नाऊ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान भी सीमा ने इस बात का जिक्र किया था.. राष्ट्रपति को भेजी याचिका में भी सीमा ने इसके बारे में बताया है वहीं सीमा हैदर ने खुलकर कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुझे उनसे बहुत उम्मीदें हैं।

सीमा ने कहा कि ' मैं खूब देखती हूं योगी जी के वीडियो, मुझे उनसे बहुत उम्मीदें' हैं वहीं सीमा जिनकी तबियत खराब हो गई थी उसके बाद वो फिर कैमरे के सामने आईं और खुलकर अपनी बात रखी।

सीमा हैदर को लेकर TIMES NOW नवभारत का ऑल इंडिया सर्वे जारी किया है, वहीं सीमा ने राष्ट्रपति को 38 पेज की याचिका भेजी है.. इसमें सीमा ने अपना नाम सीमा मीणा लिखा है.. इस याचिका में बॉलीवुड से लेकर लैला-मजनू और हीर-रांझा तक का जिक्र किया गया है।

सीमा का शनिवार को एक वीडियो सामने आया

इस बीच, शनिवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें सीमा बीमार दिख रही है और 'ग्लूकोज ड्रिप' ले रही है। आमतौर पर निर्जलीकरण या निम्न रक्त शर्करा के स्तर से पीड़ित व्यक्तियों को 'ग्लूकोज ड्रिप' दी जाती है।पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा का कहना है कि वह 2019-20 में ऑनलाइन गेम पबजी खेलते समय सचिन के संपर्क में आई और दोनों के बीच व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी।

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया

सीमा 13 मई को नेपाल के रास्ते एक बस में अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। उसका कहना है कि वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले सचिन के साथ रहने आई थी।चार जुलाई को स्थानीय पुलिस ने सीमा को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और मीणा को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के लिए गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन दोनों को सात जुलाई को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा के एक घर में रह रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article