सच्चे साधक और कर्मयोगी हैं नरेंद्र मोदी..., 75वें जन्मदिन पर CM योगी ने ऐसे दी PM को बधाई

आज पीएम मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें देश-दुनिया से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। बधाइयों के इस सिलसिले के बीच सीएम योगी ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्हें एक वीडियो और लेख शेयर किया।

आज, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर देश-दुनिया के बड़े नेता बधाई दे रहे हैं। पूरे देश में पीएम के जन्मदिन के जश्न की तैयारियां हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। सीएम योगी ने पीएम के जन्मदिन पर एक लेख समर्पित किया, वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट भी शेयर किया।

UP News

75वें जन्मदिन पर CM योगी ने ऐसे दी PM को बधाई (फोटो- PTI)

सीएम योगी ने पीएम के जन्मदिन पर शेयर की वीडियो

सीएम योगी द्वारा शेयर की गई वीडियो में पीएम मोदी के संघर्ष के दिनों से लेकर उनके अब तक जीवन के हर पल को दिखाया गया है। इस वीडियो में अलग-अलग विकास योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी। सीधे शब्दों में बोले तो इस वीडियो में पीएम मोदी के जीवन का सार दिखता है।

End of Feed