UP Fooding: सीएम योगी बोले- हर शहर में खास खान पान गलियां बनें, लोग उठाएं लुत्फ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 25, 2022, 07:56 PM IST

catering in up:योगी आदित्यनाथ संडे को संगीत नाट्य अकादमी प्रदेश की संस्‍कृति विभाग की ओर से आयोजित 'संस्कृतियों का संगम' कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे ।

KEY HIGHLIGHTS
  1. 'हर महानगर के अंदर खान-पान की एक ऐसी गली बनाएं जहां विभिन्न समाजों से जुड़े भोजन मिलें'
  2. 'ऐसा प्रयास होना चाहिए कि कुछ विशिष्ट गलियां बनें जो खानपान के लिए ही चिन्हित हों'
  3. 'यहां तमिल का खानपान भी हो, मलयालम का भी हो, तेलुगू भी हो, राजस्थानी भी हो, पंजाबी भी हो'

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने संडे को कहा कि भारत के अलग-अलग राज्यों के खानपान भले ही अलग-अलग हों, लेकिन इस खानपान के बाद जो स्वाद और ऊर्जा है वो एक जैसी होती है और हर महानगर के अंदर खान-पान की एक ऐसी गली बनाएं जहां लोगों को विभिन्न समाजों से जुड़े भोजन मिल सके।

CM YOGI ON FOODING

सीएम योगी ने कहा कि यह खान पान गली लोगों को विभिन्‍न राज्‍यों के खानपान और परिवेश से परिचित कराए

योगी ने कहा कि यह खान पान गली लोगों को विभिन्‍न राज्‍यों के खानपान और परिवेश से परिचित कराएगी, तथा लोग परिवार के साथ जाकर देख भी सकेंगे कि अगर उन्हें तमिलनाडु जाना है तो वहां खाने को क्या मिलेगा, पंजाब जाना है तो वहां क्या मिलेगा और केरल, उत्तराखंड जैसी जगहों पर जाएंगे तो क्या खाने को मिलेगा क्योंकि ये सभी खानपान विशिष्ट हैं।

End of Feed