Hardoi News: कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

हरदोई के कस्बा शाहाबाद में दो मंजिला रेडीमेड कपड़े के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की। जिसके बाद मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान के कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

Hardoi Showroom Fire: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दो मंजिला रेडीमेड कपड़े के शोरूम में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में करीब 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया।

fire in showroom

शोरूम में लगी आग

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास

यह घटना कस्बा शाहाबाद में घास मंडी तिराहे के पास देर रात को बड़ा बाजार में हुई। जहां मनीष रस्तोगी के दो मंजिला रेडीमेड कपड़े के शोरूम मे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना शोरूम मालिक और दमकल विभाग को दी। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू पाने में सफल नहीं हो सके।

End of Feed