Lucknow News: UP-112 की 200 महिलाकर्मियों पर केस दर्ज, ADG पर गिरी गाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 9, 2023, 07:04 AM IST

यूपी-112 की अनुबंधित महिला कर्मचारियों में से पांच के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात महिलाकर्मियों पर बुधवार को मामला दर्ज किया।

लखनऊ: पुलिस ने आपातकालीन हेल्पलाइन यूपी-112 की अनुबंधित महिला कर्मचारियों में से पांच के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात महिलाकर्मियों पर बुधवार को मामला दर्ज किया। एक दिन पहले इन वेतन वृद्धि और नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर यहां मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया था। पुलिस उप निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस थाना में यह प्राथमिकी दर्ज की गई।

Case registered against 200 women employees of UP-112

UP-112 की 200 महिलाकर्मियों पर मामला दर्ज

इन धाराओं में केस दर्ज

अपर पुलिस उपायुक्त (साउथ जोन) शशांक सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर भारतीय दंड संहिता के तहत गैर कानूनी सभा का प्रत्येक सदस्य, पांच से अधिक लोग एकत्रित होने, सार्वजनिक मार्ग में बाधा और गलत ढंग से रोकने के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में नामजद लोगों में हरिश्ता श्रीवास्तव, पूजा सिंह, रीना शर्मा, शशि शामिल हैं और अन्य अज्ञात की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

End of Feed