लखनऊ

Lucknow Mahotsav: पांच सालों बाद लौट रहा है लखनऊ महोत्सव, दस दिनों तक छायी रहेगी धूम

यूपी की राजधानी लखनऊ में पांच सालों के बाद लखनऊ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आखिरी बार साल 2018 में इसे आयोजित किया गया था। इस बार यह महोत्सव 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक होगा।

Image

पांच सालों बाद लखनऊ महोत्सव का आयोजन

Lucknow Mahotsav: नवाबों के शहर लखनऊ में पांच सालों के बाद लखनऊ महोत्सव की वापसी होने जा रही है। बीते पांच सालों से लोग इस महोत्सव का इंतजार कर रहे थे, अब लखनऊ वासियों का इंतजार खत्म होने वाला है। 25 नवंबर को शहर में लखनऊ महोत्सव आयोजित शुरू होगा, यह महोत्सव दस दिनों तक जारी रहेगा और 5 दिसंबर को इसका समापन हो जाएगा। इसका आयोजन आशियाना के कांशीराम स्मृति उपवन में किया जाएगा। इस महोत्सव में शामिल होने वाले दर्शकों के लिए इसका टिकट बीस रुपये का रहेगा। हालांकि यहां बच्चों की एंट्री फ्री रहेगी।

लखनऊ महोत्सव की शुरुआत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस महोत्सव का आयोजन पहली बार 1975 में किया गया था। यह उत्तर प्रदेश की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला कार्यक्रम है। इसका आयोजन हर साल किया जाता था, लेकिन 2018 के बाद ये अब पूरे पांच सालों के अंतराल के बाद आयोजित होने वाला है। यह महोत्सव हर साल 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच ही मनाया जाता था और इस साल भी यह अपने तय समय पर ही आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में राज्यभर से कलाकर और शिल्पकार आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है।

इस बार का महोत्सव

लखनऊ महोत्सव में इस बार चार चांद लगाने के लिए ब्रज, अवधी और बुंदेली लोकगीतों के कलााकार शामिल होंगे। इस महोत्सव के दौरान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा और हस्त शिल्पियों के कई स्टॉल भी लगेंगे। साथ ही यहां बहुत से व्यंजन भी खाने को मिलेंगे। महोत्सव में विंटेज कार रैली, पतंग प्रतियोगिता, युवा महोत्सव, राइफल शूटिंग, नाट्य समारोह, कुश्ती, प्रदर्शनी, बिजनेस टू बिजनेस मीटिंग, बुक फेयर और फूड फेस्टिवल आयोजित किए जाएंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!