लखनऊ

यूपी के पूर्व मंत्री और विधायक आशुतोष टंडन गोपाल का निधन, लखनऊ के मेदांता में चल रहा था इलाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 02:17 PM IST

लंबी बीमारी के बाद आज लखनऊ में बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन का निधन हो गया।

Image

लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन का निधन

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ पूर्वी विधायक गोपाल टंडन का निधन
  • लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे
  • मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

Lucknow: बीजेपी के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक आशुतोष टंडन गोपाल का आज निधन हो गया। आशुतोष टंडन लंबे समय से बीमार थे और लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनको कैंसर से पीड़ित बताया जा रहा था।

बता दें आशुतोष टंडन गोपाल को जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें आईसीयू में भी रखा गया था। हालांकि उसके बाद उनकी हालत में काफी सुधार हुआ था लेकिन फिर तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

आशुतोष टंडन के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ। पार्टी को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!