भदोही में छठ घाट से लौट रहे दंपत्ति से मारपीट, महिला के साथ अश्लील हरकत; मामला दर्ज

यूपी के भदोही में छठ घाट से लौट रहे दंपत्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने दलिद महिला से अश्लील हरकत भी किया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में छठ पूजा कर लौट रहे एक दलित नव दंपति से मारपीट करने और महिला के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करने के लिए पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि रजपुरा चौकीक्षेत्र के अंतर्गत एक दलित नवविवाहिता अपने पति के साथ सात नवंबर शाम को छठ पूजा कर घर लौट रही थी।

crime

सांकेतिक फोटो।

महिला के साथ अश्लील हरकत

उन्होंने बताया कि पति-पत्नी जब घर लौट रहे थे तब फकरे आलम उर्फ डीएम और इरफान अली ने महिला के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की। अधिकारी ने बताया कि पति द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर घर पहुंची।

End of Feed