लखनऊ

Kasganj News: कासगंज में भीषण हादसा, मिट्टी के ढेर में दबकर चार की मौत; कई घायल

यूपी के कासगंज में मिट्टी के ढेर के नीचे कई लोग दब गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं, जिसकी तलाश जारी है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में NH-530 (B) मथुरा-बरेली एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन हिस्से पर एक भीषण हादसा हुआ है। पुलिया के निकट मिट्टी की एक बड़ी दीवार ढह गई, जिसके नीचे आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चे दब गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं।

सुरक्षा के नहीं थे कोई उपाय

घटना कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा गांव के पास राधा स्वामी सत्संग व्यास के निकट हुई। बताया जा रहा है कि ये लोग सुबह पुलिया के नीचे से पीली मिट्टी का खदान करने आए थे। जीआर कंपनी द्वारा इस गड्ढे को सुरक्षित बनाने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

मौके पर पहुंचे प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीनों की मदद से घायलों को मलबे से निकाला गया। गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन महिलाओं और दो बच्चों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रशासन का कहना है कि अभी भी मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article