UP Bus Fire News: आलमबाग से गोरखुपर जा रही बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2023, 02:15 PM IST

गौतमपल्ली स्थित लालबत्ती चौराहा पर यूपी के एक बस में ब्रेक जाम होने के कारण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

Lucknow Bus Fire News: लखनऊ में आलमबाग से गोरखुपर जा रही कानपुर के किदवई नगर डिपो की बस में आग लग गई। आग की सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में कुछ यात्री बस से कूद कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा कि देर रात मंगलवार किदवई नगर डिपो की बस आलमबाग से गोरखपुर जा रही थी। तभी ब्रेक जाम होने से अचानक आग लग गई। बस में 15 यात्री सवार थे। आग की सूचना पाते ही सभी यात्रियों के होश उड़ गए। यात्रियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

Lucknow Bus Fire (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ब्रेक जाम होने से लगी आग

दरअसल, मंगलवार की शाम गौतमपल्ली स्थित लालबत्ती चौराहा पर यूपी 78 एफएन 3424 बस का ब्रेक जाम हो गया। जिसकी वजह से धुआं निकलने लगा। धुआं देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गया। बस में सवार 15 यात्री में कुछ सवारी आनन फानन में खिड़की खोलकर नीचे कूद गए। हालांकि बस ड्राइवर और कंडक्टर ने अपनी सूझबूझ से बस को रोकने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिए। इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

End of Feed